बलूचिस्तान में BLA ने मारे पाकिस्तान के 200 फौजी, कई को बनाया बंधक: ‘ऑपरेशन हेरोफ’ में नेस्तनाबूद हुए मुनीर के रेंजर्स

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ( BLA) का पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन हेरोफ फेज-II’ जारी है। इस ऑपरेशन के तहत 40 घंटे में 200 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों को मारा जा चुका है। वहीं 18 से ज्यादा जवानों को BLA ने बंदी बनाया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तानी फौज ने अपने मारे गए जवानों के शव वापस लेने के लिए तुरबत में एक एयरक्राफ्ट और एक हेलीकॉप्टर भेजा है।

BLA के प्रवक्ता जीयांद बलोच ने 01 फरवरी 2026 को बयान जारी कर कहा, “हमारे लड़ाकों ने खारन, मस्तुंग, टंप और पसनी सहित क्षेत्रों में अभियान पूरा कर लिया है, जबकि अन्य स्थानों पर लड़ाई जारी है।” उन्होंने यह भी कहा कि उसके लड़ाके क्वेटा और नोशकी के कुछ हिस्सों में मौजूद हैं। साथ ही BLA ने अपेन 145 लड़ाकों की मौत भी स्वीकार कर ली है।

BLA ने कहा कि उनके ऑपरेशन में सरकार और पाकिस्तानी रेंजर्स को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया है। इसी के साथ हाल ही में एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें ग्वादर पोर्ट पर सैन्य कार्रवाई की जा रही हैं। वीडियों में फायरिंग की आवाजे सुनाई दे रही हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तानी फौज ने अपने मारे गए जवानों के शव वापस लेने के लिए तुरबत में एक एयरक्राफ्ट और एक हेलीकॉप्टर भेजा है।