कुल 125 पंचायत समितियों में से करीब 105 जगहों पर महायुति के सभापति बनेंगे यानी महाराष्ट्र के ग्रामीण हिस्सों में जनता ने महायुति पर पूर्ण विश्वास जताया है। मतदाताओं को दो वोट डालना था। एक जिला परिषद के लिए और दूसरा पंचायत समिति के लिए।
ठाकरे परिवार के गढ कोंकण क्षेत्र में भी महायुति को शानदार जीत मिली। ये राज्य में हो रहे राजनीतिक बदलाव को दर्शाता है।
Once again, Maharashtra blesses BJP and Mahayuti!
— Narendra Modi (@narendramodi) February 9, 2026
After the resounding success of the BJP and Mahayuti in the Municipal Corporation and Municipal Council elections, the people of Maharashtra have given a strong mandate to us in the Zilla Parishad elections. It is clear that…
पीएम मोदी ने शानदार जीत के लिए सोशल मीडिया एक्स पर जनता के साथ-साथ एनडीए और बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र BJP और महायुति को जनता ने एक बार फिर आशीर्वाद दिया है। महाराष्ट्र के लोगों ने जिला परिषद चुनावों में हमें मजबूत जनादेश दिया है। यह साफ है कि ग्रामीण और शहरी महाराष्ट्र में, राज्य के लोग अच्छा शासन और ऐसा गठबंधन चाहते हैं, जो राज्य की शानदार संस्कृति के लिए काम करे। मैं महाराष्ट्र के अपने बहनों और भाइयों का शुक्रिया अदा करता हूँ।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि जमीन पर बिना थके काम करने और महाराष्ट्र सरकार के मज़बूत ट्रैक रिकॉर्ड के साथ-साथ NDA के अच्छे शासन के विज़न को समझाने के लिए महायुति के हर कार्यकर्ता को बधाई।

