मोबाइल बनाने में UP बना नंबर-1, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश पिछड़े: वित्त मंत्री ने बताया- 65% प्रोडक्शन होता है राज्य में

उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा मोबाइल फोन विनिर्माण केन्द्र बन गया है। देश के कुल मोबाइल फोन का करीब 65 फीसदी उत्पादन अब यूपी में हो रहा है। इतना ही नहीं भारत की 55 फीसदी इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी ईकाइयाँ राज्य में स्थित हैं। प्रदेश का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात ₹44744 करोड़ तक पहुँच गया है।

राज्य में मोबाइल के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 5000 करोड़ रुपए के निवेश का सरकार ने लक्ष्य रखा है। नोएडा में मोबाइल का जितना उत्पादन होता है, वह तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से ज्यादा है। आईटी निर्यात भी 82055 करोड़ रुपए तक पहुँच चुका है।

बजट भाषण के दौरान उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि योगी सरकार ने वर्तमान कार्यकाल के दौरान हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास देखा है।

यूपी में इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों का निर्यात काफी तेजी से बढ़ा है। 2017 में यह 3,862 करोड़ रुपये था, जो 2024-25 में बढ़कर 44744 करोड़ तक हो गया है। आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स की योजनाओं के लिए 2059 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है, जो पिछले साल से 76 फीसदी अधिक है।

एआई के क्षेत्र में 225 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है। इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत 49 आईटीआई को एआई लैब के साथ राज्य में एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा