असम के डिब्रूगढ़ में गरजे सुखोई-रफाल, हाईवे पर IAF ने दिखाई ताकत: PM मोदी, एयरफोर्स चीफ, CM हिमंता समेत हजारों आम लोग रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (14 फरवरी 2026) असम के डिब्रूगढ़ में देश की एक बड़ी सामरिक उपलब्धि का उद्घाटन किया। PM मोदी खुद वायुसेना के C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान से हाईवे पर बनी देश की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरे।

यह स्ट्रिप भारत-चीन सीमा के बेहद करीब है। युद्ध या किसी भी आपात स्थिति में यहाँ लड़ाकू विमान और भारी ट्रांसपोर्ट विमान आसानी से लैंड कर सकेंगे। इस हाईवे स्ट्रिप पर राफेल, सुखोई-30 और डोर्नियर जैसे विमानों ने सफलतापूर्वक ‘टच एंड गो’ अभ्यास किया है।

असम में ऐसी कुल 5 स्ट्रिप बनाई जा रही हैं। इनका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर मुख्य एयरबेस पर हमला होता है, तो हमारी वायुसेना सड़कों का इस्तेमाल रनवे की तरह कर सकेगी।

यह सुविधा न केवल युद्ध बल्कि बाढ़ और भूकंप जैसी आपदाओं में भी लोगों की जान बचाने के काम आएगी। यह प्रोजेक्ट पूर्वोत्तर की सुरक्षा और सेना की तैयारियों को नई मजबूती देगा।