इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई लगातार जारी है। ईरान ने अब इजरायल के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। रविवार (1 मार्च 2026) को इजरायल के बेत शेमेश में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल के हमले में कम-से-कम 9 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। टाइम्स ऑफ इजरायल के एक पत्रकार ने इस मिसाइल हमले का एक वीडियो भी X पर शेयर किया है।
Four people were killed by an Iranian ballistic missile impact in Beit Shemesh, Magen David Adom says.
— Emanuel (Mannie) Fabian (@manniefabian) March 1, 2026
Footage shows the moment of the impact. pic.twitter.com/tJHgxJoTae
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान द्वारा दागी गई यह मिसाइल शहर के एक रिहायशी इलाके में गिरी। हमले में एक सिनेगॉग (यहूदी उपासना स्थल) पूरी तरह तबाह हो गया और एक सार्वजनिक बम शेल्टर तथा आसपास के घरों को भारी नुकसान पहुँचा है। एम्बुलेंस सेवा ‘मगन डेविड अडोम’ ने बताया कि मौके पर ही 8 लोगों को मृत घोषित किया गया जबकि 28 अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। सामने आए एक वीडियो में दिखा की हमले से शेल्टर को भारी नुकसान पहुँचा है।
Footage shows the aftermath of the Iranian ballistic missile impact in Beit Shemesh which killed at least six and wounded over 20.
— Emanuel (Mannie) Fabian (@manniefabian) March 1, 2026
The video shows that the missile caused extensive damage to a bomb shelter.
The Home Front Command is set to investigate the circumstances of the… pic.twitter.com/bVj7QIvodO
इजरायली सेना (IDF) का कहना है कि शेमेश में गिरी ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल को रोकने में नाकामी की जाँच की जा रही है। सेना का कहना है कि होम फ्रंट कमांड की अर्ली वार्निंग सिस्टम ने ठीक तरीके से काम किया। शहर में सायरन बजने से पहले ही चेतावनी प्रणाली सक्रिय कर दी गई थी और बाद में सायरन भी बजे। सेना ने कहा है कि उसने खोज और बचाव दल, मेडिकल टीम और घायलों को निकालने के लिए एक हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर भेजा है।

