‘इस्लाम की सच्चाई बताऊँ…’: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले जीशान-गुलफाम के अब्बू की 2 वीडियो आई सामने, देखिए ऑफ कैमरा क्या कहा

यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले गुलफाम-जीशान के अब्बा की 2 वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। एक वीडियो में वो कैमरे को देखकर बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी वीडियो में बिन कैमरे के इस मामले पर अपनी राय रख रहे हैं।

पहली वीडियो में देख सकते हैं कि जीशान-गुलफाम का अब्बू पूरे मामले पर कहता है- “कुछ तो सच्चाई होगी, तभी तो पकड़े। तभी इनकाउंटर हुआ।”

हालाँकि आगे कैमरे पर बात करते हुए वह कहता है कि एनकाउंटर के बजाए दोनों को जेल भेज देते को कोर्ट फैसला करती कि क्या सही है और क्या गलत। किसी ने गलत एनकाउंटर किया है तो वो भुगतेंगे। अल्लाह माफ नहीं करेगा।

वहीं सामने से कैमरा हटने के बाद जब जीशान-गुलफाम के अब्बू से बात की गई और पूछा गया कि उसके चेहरे पर कोई दुख नहीं दिख रहा। उसके दो बेटा मरे हैं। इस पर वह कहता है- इस्लाम की हकीकत बताऊँ? हुसैन ने भी 67 शहीदों को कंधा दिया था।