ईरान में इजरायल के हमले का Video, जिसमें खामेनेई का हुआ काम तमाम: देखें कैसे 50 फाइटर जेट्स ने अंडरग्राउंड बंकर्स पर बरसाए 100 बम

 मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच शुक्रवार को इजरायल ने बड़ा सैन्य दावा किया है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने कहा कि उसकी वायुसेना ने ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित एक बड़े अंडरग्राउंड सैन्य बंकर को नष्ट कर दिया। यह बंकर पूर्व ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई से जुड़ा बताया जा रहा है और इसे आपातकालीन युद्ध संचालन के लिए बनाया गया था।

IDF के मुताबिक करीब 50 लड़ाकू विमानों ने इस ठिकाने पर हमला किया और लगभग 100 बम गिराए, जिससे पूरा अंडरग्राउंड ढाँचा पूरी तरह तबाह हो गया। इजराइली सेना ने हवाई फुटेज भी जारी किया है जिसमें बंकर पर किए गए हमले को दिखाया गया है।

सेना का कहना है कि यह बंकर तेहरान में ईरानी नेतृत्व के बड़े परिसर के नीचे कई सड़कों में फैला हुआ था, जहाँ वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकों के लिए कई कमरे और प्रवेश द्वार बनाए गए थे।

इजरायल का दावा है कि यह बंकर युद्ध के दौरान कमांड सेंटर के तौर पर इस्तेमाल होने वाला था, लेकिन इससे पहले ही इसे निशाना बनाकर खत्म कर दिया गया। इस ऑपरेशन को ‘रोर ऑफ थे हैरियर’ नाम दिया गया है।

उधर तेहरान में शुक्रवार (6 मार्च 2026) की सुबह कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था NetBlocks के अनुसार शहर में इंटरनेट कनेक्टिविटी लगभग 1 प्रतिशत तक गिर गई है। सड़कों पर सामान्य से कम भीड़ है और सुरक्षा बल हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।