उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक इमाम की पिटाई के कथित वीडियो को शेयर कर वामपंथियों द्वारा हिंदू विरोध माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। कथित वीडियो इसलिए क्योंकि वामपंथियों और कथित लिबरलों द्वारा शेयर किए जा रहे इस वीडियो के जरिए यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि कैसे कुछ लोग सड़क चलते एक मौलाना अब्दुल वहाब को बुरी तरह से मार रहे हैं।
कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर मौलाना की कथित पिटाई का 44 सेकेंड के क्लिप चलाया जा रहा है। इसमें क्लिप में मौलाना और कई लड़कों की झड़प होती दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि घटना के वक्त मौलाना नमाज पढ़कर लौट रहे थे और रास्ते में कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी।
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दावा किया गया, “इमाम ने हमले का विरोध करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की और उन पर पत्थर और ईंटें भी फेंकी जिससे वह सड़क पर गिर गए और उनसे बहुत खून बहने लगा।”
Imam Abdul Wahab was returning home after leading prayers in the Kazian Mohalla area of #Sarwat in #Muzaffarnagar when he was allegedly stopped and attacked by youths from another community.
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) March 8, 2026
Abdul Wahab, who serves as the imam of Peer Wali Masjid, was reportedly confronted by… pic.twitter.com/zxplZyxNji
इतना ही नहीं, कॉन्ग्रेस ने भी यही एडिटेड वीडियो शेयर कर झूठ फैलाने की कोशिश की है। कॉन्ग्रेस ने X पर कटा हुआ क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “भाजपा के ‘रामराज्य’ का नया चेहरा देखिए! मुजफ्फरनगर में नमाज पढ़ाने जा रहे इमाम को सरेराह रोककर पहले नाम पूछा जाता है, फिर बेरहमी से पीटा जाता है।”
"नफरत की खेती और भाजपा का खाद—मुजफ्फरनगर में फिर शर्मसार हुआ अमन-चैन!"
— UP Congress (@INCUttarPradesh) March 9, 2026
"भाजपा के 'रामराज्य' का नया चेहरा देखिए! मुजफ्फरनगर में नमाज पढ़ाने जा रहे इमाम को सरेराह रोककर पहले नाम पूछा जाता है, फिर बेरहमी से पीटा जाता है।
क्या यही है भाजपा का वो सुरक्षित उत्तर प्रदेश जहाँ सड़क पर… pic.twitter.com/JSZ7FtMnvn
अब इस वीडियो को देखने पर लगेगा भी यही कि इमाम की जबरदस्ती राह में रोककर पिटाई की जा रही है। क्योंकि वीडियो को इतने शातिर तरीके से काट दिया गया है। लेकिन इस वीडियो की पूरी कहानी दूसरा हिस्सा देखने पर साफ हो जाती है। दूसरी, पूरी वीडियो नीचे लगाई गई है।
इस वीडियो को देखने पर नजर आता है कि मौलाना अपनी बाइक से जा रहा होता है और फिर अपनी बाइक रोकता है। उन लड़कों को एक तरह धमकाता है, फिर पास आकर लड़के उसे जाने के लिए कहते हैं इसके बाद भी मौलाना गुस्से से अपनी बाइक से उतरता है और उन बच्चों को धक्का देते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर देता है। वीडियो में साफ दिखा कि मौलाना ने बहस के बाद बाइक से नीचे उतरकर युवक को धक्का दिया और एक अन्य युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
मुज़फ्फरनगर
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 8, 2026
➡मामूली कहासूनी में बाइक सवार को पीटा
➡मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में कैद
➡ASP सिदार्थ मिश्रा फ़ोर्स संग पहुंचे
➡सिविल लाइन क्षेत्र के सरवट का मामला#Muzaffarnagar @muzafarnagarpol pic.twitter.com/XimPXjGboW
इसके बाद लड़कों को अपने बचाव में मौलाना के साथ हाथापाई करनी पड़ी। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर हालात का जायजा लिया है और घटना की जाँच कर रही है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने बताया कि पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और एक शख्स को गिरफ्तार किया जा चुका है और बाकियों की तलाश की जा रही है।

