‘सोनिया गाँधी और प्रियंका के PA पैसे लेकर गए’: हरियाणा महिला कॉन्ग्रेस महासचिव का दावा, विधानसभा में टिकट देने के नाम पर लिए करोड़ों रुपए

हरियाणा महिला कॉन्ग्रेस की जनरल सेक्रेटरी और उनके पति गौरव कुमार ने दावा किया कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में टिकट के बदले कॉन्ग्रेस नेताओं को पैसे दिए थे।

उन्होंने दावा किया है कि प्रियंका गाँधी वाड्रा और सोनिया गाँधी से लेकर वेणुगोपाल के पीए भी उनके घर से पैसे लेकर जाते थे। महिला महासचिव का कहना है कि उनके परिवार का 57 साल से पार्टी से रिश्ता है। वह दलित परिवार से हैं और एक शहीद की बेटी हैं। उन्हें टिकट देने के नाम पर कॉन्ग्रेस के नेताओं ने करोड़ों ऐंठे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके घर राव नरेन्द्र , मोती लाल वोरा, अहमद पटेल, के सुरेश जैसे नेता आया करते थे। उन्होंने 25 फरवरी 2026 को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन अब तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।

महिला महासचिव के पति गौरव कुमार के मुताबिक, उन्होंने अपनी पत्नी को विधानसभा चुनाव का टिकट दिलाने के लिए पैसे दिए थे। उन्होंने कहा कि चैट से सबकुछ साबित हो जाता है। इसमें पैसे लेने की बात कही गई है। उन्होंने राहुल गाँधी को खुली चुनौती दी और कहा कि पार्टी उनसे पैसे ले रही है, लेकिन सम्मान नहीं दे रही है।

यह दावा कांग्रेस पार्टी के भीतर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से नेताओं को पैसे देने की बात कही है। यह घटना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है और कॉन्ग्रेस पार्टी पर बड़े सवाल खड़े करती है।