पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच बुधवार (12 मार्च 2026) को बसरा के पास इराकी क्षेत्र में US के क्रूड ऑयल टैंकर सेफसी विष्णु पर ईरान के हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। तेल टैंकर पर सवार बाकी 27 चालक दल और कर्मियों को बचा लिया गया है।उन्हें बसरा ले जाया गया है। इनमें 15 भारतीय हैं।

यह हमला ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी ने किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
मार्शल आइलैंड्स के झंडे तले चल रहा क्रूड ऑयल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ पर ईरानी ‘आत्मघाती’ नाव ने हमला कर दिया। इस हमले का वीडियो सामने आया है, जिसमें टक्कर लगने के बाद टैंकर को आग के एक गोले में तब्दील होते देखा जा सकता है। अंदाज लगाया जा रहा है कि IRGC नेवी के सदस्यों ने ही इसे रिकॉर्ड किया है।
The moment Iran’s IRGC Navy targeted the US Safe Sia ship in the northern Persian Gulf
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 12, 2026
Follow: https://t.co/mLGcUTS2ei pic.twitter.com/18bK2ZKSjY
ईरान के प्रेस टीवी ने X पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें जहाज आग की लपटों में घिरा हुआ दिख रहा है और बार-बार तेज धमाकों के बीच उसमें से धुएँ का एक बड़ा गुबार निकल रहा है।
बगदाद में भारतीय दूतावास ने हमले के बारे में जानकारी दी। इसमें बताया गया है कि एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और 15 भारतीय क्रू को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

