ईरान में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज करने वाली नर्सों से क्रूरता, हिरासत में लेकर सुरक्षा अधिकारियों ने बार-बार किया गैंगरेप: पीड़िताओं की हालत गंभीर

ईरान में सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने दो नर्स के साथ बार-बार गैंगरेप किया। तेहरान अस्पताल में काम करने वाली दोनों नर्स को घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिरासत में दोनों नर्स को प्रताड़ित किया गया और बार-बार गैंगरेप किया गया।

हिरासत में ली गई नर्सों में से एक 33 साल की महिला को कई तरह की यौन यातनाएँ दी गईं। उसे उंगलियों से छूने के अलावा, अधिकारियों ने लगातार कई दिनों तक दो या तीन के समूहों में उसके साथ बलात्कार किया। अधिकारियों ने महिला के ‘एनस’ में कोई वस्तु डालकर भी उसका रेप किया, जिससे महिला को गंभीर ब्लीडिंग हुई।

नर्स की हालत इतनी गंभीर थी कि उसका इलाज करने वाले डॉक्टरों को उसकी आंत का एक हिस्सा बाहर निकालना पड़ा और अब वह कोलोस्टोमी बैग के सहारे जी रही है। उसके गर्भाश्य में भी गंभीर चोटें आई हैं और अब तक उसकी दो सर्जरी हो चुकी हैं। डॉक्टरों को उसका गर्भाश्य पूरी तरह निकालना पड़ सकता है।

वहीं दूसरी नर्स की हालत भी काफी खराब है। उसकी आंत का एक हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया था और उसे भी कोलोस्टोमी बैग लगाया गया था। गंभीर ब्लीडिंग के कारण डॉक्टरों ने उसका गर्भाश्य पूरी तरह से निकाल दिया है।

नर्स की मानसिक हालत भी इतनी खराब है कि उसके हाथों को अस्पताल के बेड से बाँधा गया है, जिससे वह खुद को कोई हानि न पहुँचा सके। वह सुरक्षाबलों की निगरानी में है।

जानकारी के मुताबिक, हिरासत में ली गई बाकी दर्जनों महिलाओं को भी अधिकारियों ने यातनाएँ दीं। उन सभी को एक ऊँची जगह पर ले गए और फिर उन सभी को एक छोटे गड्ढे जैसी जगह में धकेल दिया।