रमजान में हाफिज सईद का ‘मुकाबला-ए-वफा’, Op सिंदूर में मारे गए लश्कर के आतंकियों के नाम पर माँग रहा जकात: महिला विंग को करेगा फंडिंग

पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने जिहाद के नाम पर नई मुहिम चलाई है। इस ‘मुकाबला-ए-वफा’ नाम की मुहिम से संगठन का आका हाफिज सईद आतंक फैलाने के लिए चंदा इकट्ठा कर रहा है।

(फोटो साभार: TV9 Bharatvarsh)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मुहिम भारत के ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों की याद में चलाई जा रही है। लश्कर इस फंड से महिला विंग ‘अल-मोमिनात’ बनाने की प्लानिंग बना रहा है। फंड जुटाने के लिए आतंकी हाफिज सईद लोगों से कहता है, “अल्लाह के रास्ते में खर्च करने की मुहिम का अब दूसरा दौर शुरू हो चुकी है, जिसे मुकाबला-ए-वफा कहा गया है।”

लश्कर की ओर से जारी किए गए लेटर में जिहाद और अल्लाह के रास्ते में एकजुट होने और मदद करने का आह्वान किया गया है। लेटर में अपील की गई है कि 26 और 27वें रमजान को इस मुहिम के लिए पूरी ताकत झोक दी जाए और इस मुहिम को सवाल 7 मई को मारे गए आतंकियों को समर्पित किया जाए।