‘हलाल मीट शॉप’ के भीतर हिंदू बच्ची का बलात्कार: दिल्ली के द्वारका में लोगों ने 65 साल के ‘कसाई’ को दबोचा, पीड़िता माँ से बोली- अंकल पहले भी कर चुके हैं गंदा काम

देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ गोयला डेयरी के पास एक 65 साल के व्यक्ति ने 6-9 (कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उम्र अलग-अलग) की एक मासूम हिंदू बच्ची के साथ अपनी दुकान के अंदर रेप किया।

आरोपित, जिसे बच्ची ‘अंकल’ कहकर बुलाती थी, उसने मासूम को बहला-फुसलाकर अपनी हलाल मीट की दुकान के अंदर ले जाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जाँच जारी है।

लालच देकर दुकान में ले गया जिहादी

जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल के पास खेल रही थी। तभी पास में हलाल मीट की दुकान चलाने वाला आरोपित जिहादी वहाँ आया। उसने बच्ची को कुछ देने के बहाने फुसलाया और अपनी दुकान के अंदर ले गया।

वहाँ उसने दुकान का शटर गिराया, लाइटें बंद कीं और मासूम के साथ दरिंदगी की। बच्ची की माँ उसी स्कूल में सफाईकर्मी का काम करती है, जिसके पास यह दुकान स्थित है।

पहले भी कई बार कर चुका था हैवानियत

बच्ची ने घर जाकर जब अपनी माँ को आपबीती सुनाई, तो रूह कंपा देने वाले खुलासे हुए। मासूम ने बताया कि यह पहली बार नहीं था, बल्कि आरोपित पहले भी तीन-चार बार उसके साथ गलत काम कर चुका था।

वह बच्ची और उसकी माँ को जान से मारने की धमकी देता था, जिसकी वजह से डरी-सहमी बच्ची अब तक चुप थी। सोमवार (16 मार्च) को हुई घटना के बाद जब बच्ची की माँ और एक रिश्तेदार ने आरोपित को पकड़ा, तो वहाँ काफी हंगामा और हाथापाई भी हुई।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा है। आरोप लग रहे हैं कि छावला थाना पुलिस ने शुरुआत में मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। वायरल वीडियो के हवाले से दावा किया जा रहा है कि जब परिवार ने आरोपित को पकड़ा, तो पुलिस ने वीडियो बनाने वाले युवक के साथ ही सख्ती दिखाई। हालाँकि, मामला बढ़ने और भारी विरोध के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया।