दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार (17 मार्च 2026) को अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ लोक निवास में उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू से औपचारिक मुलाकात की। यह मुलाकात राष्ट्रीय राजधानी में निर्वाचित सरकार और प्रशासनिक प्रमुख के बीच एक अहम संवाद के रूप में देखी जा रही है।
मुख्यमंत्री गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इस बैठक को ‘सकारात्मक कदम’ बताया और कहा कि यह दिल्ली के समावेशी विकास और जनसेवा के प्रति साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि शासन और प्रशासन के बीच निरंतर संवाद और समन्वय ही शहर की प्रगति और सुशासन की बुनियाद है।
आज अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ लोकनिवास में माननीय उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू जी से शिष्टाचार भेंट की।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 17, 2026
यह मुलाकात दिल्ली के समावेशी विकास और जनसेवा के प्रति हमारे साझा संकल्प को और मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। शासन और प्रशासन के बीच निरंतर संवाद और समन्वय… pic.twitter.com/qkNvLtAVBm
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रमुख जनहित योजनाओं और दिल्ली को एक आधुनिक व विश्वस्तरीय राजधानी के रूप में विकसित करने के विजन पर सार्थक और विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने दिल्ली के हर नागरिक के उज्ज्वल भविष्य और समग्र विकास के लिए सरकार की पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता दोहराई।
यह बैठक उपराज्यपाल के आधिकारिक निवास लोक निवास में हुई। उपराज्यपाल कार्यालय ने एक्स पर जानकारी दी कि मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों ने विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए चल रही पहलों से उपराज्यपाल को अवगत कराया। वहीं, उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने प्रमुख चुनौतियों और अवसरों, सहयोग के क्षेत्रों तथा दिल्ली को वैश्विक राजधानी के रूप में विकसित करने के सामूहिक संकल्प पर जोर दिया।
Hon’ble CM, GNCT of Delhi, Smt @gupta_rekha, accompanied by her Cabinet colleagues, met Hon’ble @ltgovdelhi Shri S. @SandhuTaranjitS.
— Lok Niwas Delhi 🇮🇳 (@LokNiwasDelhi) March 17, 2026
They apprised the Hon’ble LG of ongoing initiatives towards building a #ViksitDilli.
The HLG underlined key challenges and opportunities, and… pic.twitter.com/jXihj1ITN9
कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह मुलाकात दिल्ली के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक और मजबूत कदम साबित होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में दिल्ली के समग्र विकास के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं और नई संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें मुख्य सचिव राजीव शर्मा भी शामिल थे, उन्होंने भी उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू से मुलाकात की। उपराज्यपाल ने उनके साथ दिल्ली से जुड़े प्रमुख शासन और प्रशासनिक मुद्दों की समीक्षा की। इसके अलावा, उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस के आयुक्त और विशेष आयुक्तों के साथ भी बैठक की।

