उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गोकशी करने वाला ₹1 लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी शहजाद एनकाउंटर में ढेर हो गया। शहजाद के खिलाफ 44 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। इस मुठभेड़ में पुलिस के दो सिपाही भी घायल हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार (18 मार्च 2026) देर रात शहजाद गोकशी के लिए निकला था। इसकी जानकारी पुलिस को लग गई। पुलिस ने शहजाग को हर तरफ से घेर लिया। खुद को घिरता देख शहजाद ने पुलिस को गोलियाँ चलानी शुरू कर दीं।
आज दिनांक 18.03.2026 को #DIG_SRR श्री अभिषेक सिंह द्वारा जनपद सहारनपुर के थाना मीर्जापुर एवं थाना फतेहपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 01 लाख रुपये के इनामी गौतस्कर शहजाद के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ तथा पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मियों के घायल होने के संबंध में एस0बी0डी0 जिला… pic.twitter.com/QOulqhyHdG
— DIG RANGE SAHARANPUR (@digsaharanpur) March 18, 2026
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में शहजाद को गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए। चतीनों को सीएचसी बेहट ले जाया गया, जहाँ से उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इनमें आरोपित शहजाद ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि 40 साल के शहजाद एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी था, जिस पर गोकशी, हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट समेत तमाम थाने में कुल 44 मुकदमे दर्ज थे। वह पेशेवर तरीके से गोवंश की हत्या करता था।

