गुजरात के सूरत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ सरफराज खान ने अपनी हिंदू बीवी पूजा कुमारी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से बिहार के रहने वाले सरफराज खान और पूजा कुमारी की मुलाकात करीब दो साल पहले हुई थी। यहीं से दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ और बाद में उन्होंने निकाह कर लिया। ।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ समय से दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था। पूजा कुमारी अपने एक मुँहबोले भाई से फोन पर बात करती थी, जो सरफराज को बिल्कुल पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर वह उस पर शक करता था और अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते थे।
16 मार्च 2026 की दोपहर को उसने पूजा को रांदेर इलाके में पवित्रा रेजिडेंसी के पास उसके दोस्त के साथ देख लिया। उसे देखते ही सरफराज का गुस्सा बेकाबू हो गया और उसने पास रखे चाकू से पूजा के सीने पर जोरदार वार कर दिया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल पूजा को तुरंत सूरत सिविल अस्पताल पहुँचाया, लेकिन घाव दिल के बेहद करीब होने के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही रांदेर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर कुछ ही घंटों के भीतर आरोपित सरफराज को गिरफ्तार कर लिया।

