केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (28 मार्च 2026) को पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 14 आरोपों वाली एक चार्जशीट जारी की। कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला और कहा कि राज्य में अब भय, भ्रष्टाचार और भेदभाव का राज खत्म होने वाला है। अमित शाह ने स्पष्ट किया कि यह चार्जशीट केवल भाजपा की नहीं, बल्कि बंगाल के त्रस्त लोगों की आवाज है।
‘विक्टिम कार्ड’ की राजनीति पर कड़ा प्रहार
अमित शाह ने ममता बनर्जी के राजनीतिक तरीकों पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा ‘विक्टिम कार्ड‘ खेलने की कोशिश करती हैं। शाह के शब्दों में, “ममता दीदी की यह राजनीति अब ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाली। कभी वह पैर तुड़वा लेती हैं, कभी सिर पर पट्टी बाँध लेती हैं, तो कभी चुनाव आयोग को गालियाँ देने लगती हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि सहानुभूति बटोरने का यह सिलसिला अब जनता समझ चुकी है।
15 साल के शासन के खिलाफ जनता की चार्जशीट
गृह मंत्री ने कहा कि यह दस्तावेज तृणमूल कॉन्ग्रेस के 15 साल के कुशासन का कच्चा चिट्ठा है। उन्होंने जोर देकर कहा, “TMC इसे भाजपा की चार्जशीट कह सकती है, लेकिन असल में यह बंगाल की जनता द्वारा ममता सरकार के खिलाफ पेश किया गया आरोप पत्र है, जिसे भारतीय जनता पार्टी सिर्फ मंच दे रही है।” अमित शाह ने राज्य में व्याप्त अराजकता और डर के माहौल का जिक्र करते हुए कहा कि आगामी चुनाव इस भय से मुक्ति का जरिया बनेगा।
Kolkata, West Bengal: Union Home Minister Amit Shah says, "In today’s press conference, our chargesheet focuses on issues against the 15 years of governance by the Trinamool Congress government. While the Trinamool Congress may claim that this chargesheet belong to the Bharatiya… pic.twitter.com/rhl4Ba01d1
— IANS (@ians_india) March 28, 2026
आँकड़ों से दिखाई भाजपा की बढ़ती ताकत
बंगाल में पार्टी की मजबूती का दावा करते हुए अमित शाह ने पिछले चुनावों के आँकड़े भी पेश किए। उन्होंने बताया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट शेयर मात्र 17% था और पार्टी ने 2 सीटें जीती थीं।
Kolkata, West Bengal: Union Home Minister Amit Shah says, "This has been the experience. Today, I would also like to say that the people of Bengal have consistently supported the Bharatiya Janata Party, and I would like to present some figures to show how the BJP has gradually… pic.twitter.com/WyvoJF6EM4
— IANS (@ians_india) March 28, 2026
लेकिन 2019 में यह ग्राफ तेजी से बढ़कर 41% वोट शेयर और 18 सीटों तक पहुँच गया। शाह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे के दम पर भाजपा अब बंगाल में पूर्ण बदलाव के लिए तैयार है।

