मिडिल ईस्ट तनाव से तेल का संकट झेल रहे देशों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके हाल पर छोड़ दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका किसी देश की मदद नहीं करेगा, उन्हें अपने लिए खुद खड़ा होना होगा। इसके अलावा ट्रंप ने अमेरिका से तेल खरीदने का भी विकल्प दिया है।
“All of those countries that can’t get jet fuel because of the Strait of Hormuz, like the United Kingdom, which refused to get involved in the decapitation of Iran, I have a suggestion for you…” – President Donald J. Trump pic.twitter.com/aPYmL0qspa
— The White House (@WhiteHouse) March 31, 2026
सोशल मीडिया पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “जो देश स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज की वजह से जेट फ्यूल नहीं ले पा रहे हैं, जैसे इंग्लैंड और जो ईरान के खिलाफ कार्रवाई में शामिल नहीं हुए, उनके लिए एक सलाह है। पहली बात, वे अमेरिका से तेल खरीद सकते हैं क्योंकि वहाँ पर्याप्त मात्रा में है। दूसरी बात, उन्हें हिम्मत दिखानी चाहिए, उस हॉर्मुज तक जाना चाहिए और खुद अपने लिए तेल हासिल करना चाहिए।”
ट्रंप ने आगे कहा, “उन्हें अब खुद अपने लिए खड़ा होना और लड़ना सीखना होगा, क्योंकि अमेरिका हर बार उनकी मदद के लिए नहीं आएगा, जैसे वे अमेरिका के साथ खड़े नहीं हुए।” उन्होंने यह भी कहा कि ईऱान अब काफी कमजोर हो चुका है और मुश्किल हिस्सा पूरा हो चुका है, इसलिए अब बाकी देश खुद जाकर अपना तेल ले सकते हैं।

