अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी दवाओं पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इस आदेश के तहत विदेशों में बनी पेटेंट वाली दवाओं पर 100% टैरिफ लगाया जाएगा।
आदेश के अनुसार यह टैक्स तब तक लागू रहेगा जब तक कोई देश अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करके कम दरें तय नहीं करता, या कंपनियाँ अमेरिका में फैक्ट्री लगाने का वादा नहीं करती।
व्हाइट हाउस के अनुसार बड़ी दवा कंपनियों को 120 दिन का समय मिलेगा ताकि वे अमेरिका में उत्पादन लौटाने की अपनी योजना पेश कर सकें। छोटी कंपनियों को यह समय 180 दिन मिलेगा।
अगर कोई कंपनी अमेरिका में फैक्ट्री लगाने का वादा करती है, तो उस पर 100% की बजाय केवल 20% टैरिफ लगेगा। इसे ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के अंत तक पूरा करना होगा।
बता दें कि ट्रंप के इस फैसले का असर भारत के साथ यूरोप, जापान, दक्षिण कोरिया और स्विट्जरलैंड जैसे देशों पर पड़ने की संभावना है।।

