‘Bas@#$.. होर्मुज खोल दो वरना नरक बना दूँगा, पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ मनेगा’: राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को दी तबाह करने की धमकी

राष्ट्र्पति ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर पूरी तरह तबाह करने की धमकी दी है। उनका कहना है कि अगर ईरान मंगलवार (6 अप्रैल 2026) तक होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट और पुलों पर हमला किया जाएगा। उन्होने सोशल मीडिया ट्रूथ पर गालियाँ देते हुए अपनी बातें कहीं हैं। उन्होंने कहा है कि
मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे, दोनों एक साथ मनाए जाएँगे। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट खोल दो, वरना तुम नरक में पहुँच जाओगे – बस देखते रहो!

अमेरिका लगातार ईरान पर हमले कर रहा है, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट पर अब भी ईरान का कंट्रोल बना हुआ है। इस विश्व की व्यस्ततम स्ट्रेट में एक है। इससे करीब 20 फीसदी तेल और गैस से भरे जहाज गुजरते हैं। इस बीच अमेरिका ने अपने दोनों पायलटों को सुरक्षित रेस्क्यू ईरान से कर लिया है। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ज्यादा खतरनाक नजर आ रहे हैं।

उनका 10 दिनों का अल्टीमेटम भी खत्म होने वाला है। राष्ट्रपति ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर 10 दिनों में होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला गया तो उस पर इतने हमले होंगे कि तबाही मच जाएगी।

ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने डोनाल्ड ट्रम्प की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ट्रम्प अपने ही देश के लोगों को इलाज जैसी सुविधाएँ नहीं दे पा रहे, लेकिन ईरान को धमकी दे रहे हैं।