पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पारा एक बार फिर चढ़ गया है। BJP ने ममता बनर्जी के भतीजे नेता अभिषेक बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। BJP का आरोप है कि अभिषेक बनर्जी ने रैना में आयोजित एक रैली के दौरान बेहद भड़काऊ बयान दिए हैं। पार्टी का कहना है कि इन बयानों का मकसद BJP कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा भड़काना है।
अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के रैना में एक जनसभा को संबोधित कर बोला, “पहले चरण में जहाँ भी वोटिंग होगी, उत्तरी इलाकों से लेकर जंगलमहल तक – सभी को बीजेपी का सिर, गर्दन, हाथ और पैर तोड़ना होगा, और दूसरे चरण में – पूर्वी बर्दवान, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली और कोलकाता में, हम उनकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी तोड़ देंगे, और फिर बोलो हरि, हरि बोल (राम नाम सत्य है) के नारे के साथ उन्हें विदाई देंगे, बाहरी लोगों को अर्थी पर चढ़ाएँगे।”
BJP has filed a complaint with the Election Commission alleging that TMC leader Abhishek Banerjee made inflammatory remarks at a rally in Raina, West Bengal, inciting violence against party workers pic.twitter.com/2iIJ2U1sLK
— IANS (@ians_india) April 8, 2026
BJP के मुताबिक, इस भाषण के दौरान उन्होंने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जिससे राज्य में अशांति फैल सकती है। BJP ने चुनाव आयोग को सौंपे पत्र में कहा है कि यह सीधे तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। BJP का आरोप है कि अभिषेक बनर्जी के शब्द उनके कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए खतरा बन गए हैं।

