जम्मू-कश्मीर में प्रशासन ने नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन ने नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल आरोपित शियाफुद्दीन की संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपित शियाफुद्दीन ने जम्मू के निक्की तवी इलाके में सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से घर बनाया था। जम्मू के तहसीलदार परमदीप सिंह ने बताया कि जाँच में पुष्टि हुई है कि यह मकान ड्रग्स के अवैध कारोबार से कमाए गए पैसों से तैयार किया गया था।
#WATCH | Jammu, J&K: District administration demolishes the property of Shiyafuddin, who was involved in drug activities.
— ANI (@ANI) April 18, 2026
Jammu Tehsildar, Paramdeep Singh, says, "After verification, it was found that Shiyafuddin was a resident of Suchetgarh. He had built a house on state land… pic.twitter.com/VydzoqGoLP
बता दें कि आरोपित शियाफुद्दीन मूल रूप से सुचैतगढ़ का रहने वाला है और लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है। प्रशासन के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों में भय पैदा करना और यह संदेश देना है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और नशे के काले कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

