भारतीय सेना के जवानों के खिलाफ विवादित बयान देने वाली हिमाचल की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जवानों की निष्ठा पर सवाल उठाने वाले उनके Video के वायरल होने के बाद हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में उनके खिलाफ शिकायतें और FIR दर्ज की गई हैं।
जानकारी के अनुसार, इशिता ने अपने एक व्लॉग में दावा किया था कि ’90 फीसदी फौजी देश के प्रति तो वफादार होते हैं, लेकिन अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड के प्रति नहीं।’ उन्होंने यहाँ तक कहा कि छुट्टी आने पर फौजियों की कई महिला मित्र होती हैं। इस बयान के बाद पूर्व सैनिकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
Influencer Ishita Pundeer from Himachal under fire for claiming 90% of Indian Army men are not loyal to wives or girlfriends. FIRs filed in Sirmaur after complaints; she has apologised, calling it a human error.
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) April 17, 2026
Soldiers deserve better than cheap clicks😡 pic.twitter.com/gJ9AMnKOq9
विवाद बढ़ता देख इशिता ने सार्वजनिक रूप से माफी माँगते हुए इसे ‘मानवीय भूल’ (Human Error) बताया है। हालाँकि, सिरमौर पुलिस ने पूर्व सैनिकों और कॉन्ग्रेस नेता यदुपति ठाकुर की शिकायतों के आधार पर जाँच शुरू कर दी है। SP सिरमौर के अनुसार, मामले के तथ्यों की जाँच की जा रही है और कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

