पश्चिम बंगाल में PM मोदी ने दिया TMC के गुंडों को अल्टीमेटम, 29 अप्रैल तक थानों में कर दो सरेंडर-4 मई के बाद नहीं बचेगा कोई: माफिया को भी चेताया

नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की रैली में TMC पर निशाना साधते हुए कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में सिंडिकेट, अवैध खनन और भ्रष्टाचार से जुड़े लोगों को अब आखिरी चेतावनी दी जा रही है। पीएम मोदी का यह बयान चुनावी माहौल के बीच कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर आया है।

रैली में उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “मैं TMC के सभी गुंडों, सिंडिकेट चलाने वालों और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को आखिरी मौका देता हूँ। 29 अप्रैल से पहले अपने नजदीकी थाने में सरेंडर कर दो। 4 मई के बाद किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “यहाँ विष्णुपुर का माफिया, बालू, पत्थर और कोयले के अवैध खनन से जुड़े लोग, TMC का सिंडिकेट कान खोलकर सुन लो, अब ये सब ज्यादा दिन नहीं चलने वाला।”