उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने मुठभेड़ में गोतस्कर यासीन खान को दबोचा है। उसके पैर में गोली लगी है और वो गंभीर रूप से घायल है। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने यासीन खान के दो बेटों अफजल खान और अजमल खान को भी गिरफ्तार किया है।
#UPPolice#UPPInNews#UPPoliceInNews pic.twitter.com/BtZOpHhiKR
— Bareilly Police (@bareillypolice) April 21, 2026
पुलिस के अनुसार, सोमवार (20 अप्रैल 2026) को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग गो तस्करी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने अलीनगर गाँव के जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान गो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में यासीन खान के पैर में गोली लगी। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके से उसके बेटों को भी दबोच लिया गया।
मौके से पुलिस ने एक रस्सी से बँधा गोवंश बरामद किया है। आरोपितों के पास से एक तमंचा, कारतूस, छुरी, रस्सी और लकड़ी भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया है।

