बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर से विवादों में है। इस बार विवाद की वजह उनका अमेरिकी शो ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन’ में जाकर खुद को भारतीय न बताना है। इस शो में उन्होंने खुद को पंजाब का बताया। अब उनकी इसी हरकत पर लोग नाराज हैं। सोशल मीडिया पर ये बहस भी शुरू है कि क्या ये सिर्फ सांस्कृतिक पहचान बताने की कोशिश थी या इसके पीछे कोई और उद्देश्य है?
इससे पहले भी दिलजीत अपनी ऐसी हरकत के कारण सोशल मीडिया पर आलोचना झेल चुके हैं। वह अक्सर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खुद को केवल पंजाब से जोड़कर पेश करते रहे हैं, चाहे वह कोचेला जैसे बड़े इवेंट हों या वेस्टर्न मीडिया इंटरव्यू। आलोचकों का कहना है कि भारत का उल्लेख न करना एक पैटर्न बनता जा रहा है, जो गलत संकेत दे सकता है।
Diljit Dosanjh on The Tonight Show Starring Jimmy Fallon, He says I am from Punjab, Man proudly repped Punjab (as he should), talked about his roots, culture, music everything. But not once did he actually mention India. Not even in passing.
— Chota Don (@choga_don) May 1, 2026
If you are celebraty and appearing on… pic.twitter.com/5SMZxn1qL3
उनके अनुसार, पंजाब भारत का एक राज्य है और उसकी पहचान भारतीय राष्ट्र से जुड़ी हुई है। ऐसे में केवल क्षेत्रीय पहचान को आगे रखना और राष्ट्रीय पहचान को नजरअंदाज करना गलत संदेश दे सकता है।
रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि ऐसे नैरेटिव्स का फायदा कुछ अलगाववादी विचारधाराएँ उठा सकती हैं, जिनमें खालिस्तानी तत्व भी शामिल हैं। हालाँकि दिलजीत की तरफ से इस पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है।

