उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार (1 मई 2026) की शाम एक मंदिर से लौट रहे हिंदू परिवार को इस्लामी भीड़ ने निशाना बनाया। इस हमले में एक गर्भवती महिला समेत कुल 9 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जाँच जारी है।
मंदिर से लौटते समय हमला, धारदार हथियार और पत्थरों का इस्तेमाल
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के कैला भट्टा इलाके में रहने वाला एक परिवार देवी मंदिर में जात लगाकर (मन्नत पूरी होने के बाद किया जाने वाला पारंपरिक अनुष्ठान) घर लौट रहा था।
परिवार के लोग माता रानी के जयकारे लगाते हुए आ रहे थे। इसी दौरान उमर राशन दुकान के पास कुछ लोगों के साथ उनका विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
BIG | A Hindu family returning from a Devi Temple was brutally attacked by Mohammad Salauddin and his associates in Ghaziabad, Uttar Pradesh.
— Ashwini Shrivastava (@AshwiniSahaya) May 2, 2026
Clothes of Hindu women were torn; they were attacked with sharp weapons & lathis, and stones were pelted!
Nine people, including a… pic.twitter.com/eSpxbIWqpu
परिवार का आरोप है कि फारुख सलाउद्दीन नाम के व्यक्ति ने अपने 15-20 साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार और ईंट-पत्थरों का इस्तेमाल किया। इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता किए जाने और उनके कपड़े फाड़ने के भी आरोप लगे हैं। अचानक हुए इस हमले में एक गर्भवती महिला समेत 9 लोग घायल हो गए।
पुलिस का क्या कहना है
पुलिस के अनुसार, यह घटना शाम करीब 7:30 बजे की है। शुरुआती जाँच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच सड़क पर चलने को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में मारपीट और पथराव में बदल गया।
पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति को काबू में किया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया है। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है, लेकिन पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

