भारत ने बनाई दुनिया की पहली ऑप्टोसार सैटेलाइट ‘दृष्टि’, किसी भी मौसम में लेगी पृथ्वी की तस्वीरें: PM मोदी ने बेंगलुरु के स्टार्टअप GalaxEye को दी बधाई

अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क की कंपनी ‘स्पेसएक्स’ (SpaceX) ने कैलिफोर्निया से रविवार (3 मई 2026) को फैलकॉन 9 रॉकेट के माध्यम से बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप गैलेक्सआई (GalaxEye) के ‘दृष्टि’ सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण किया। यह कंपनी के अनुसार, यह दुनिया का पहला ऑप्टोसार सैटेलाइट है, जिसमें इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल (EO) और सिंथेटिक अपर्चर रडार (SAR) सेंसर को एक ही प्लेटफॉर्म पर एकीकृत किया गया है।

बताया गया है कि ईओ सेंसर साफ मौसम और दिन के समय उच्च-रिज़ॉल्यूशन तस्वीरें लेने में सक्षम है, जबकि एसएआर सेंसर रडार तकनीक के जरिए खराब मौसम, बादल या रात के दौरान भी पृथ्वी की सटीक तस्वीरें उपलब्ध कराता है। इस वजह से यह सैटेलाइट हर मौसम में प्रभावी ढंग से कार्य कर सकता है और पारंपरिक सैटेलाइट्स की तुलना में अधिक उन्नत माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि ‘मिशन दृष्टि’ देश के युवाओं के नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने के संस्थापकों और पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

बता दें कि इस मिशन की शुरुआत आईआईटी मद्रास के इंजीनियरों ने 2021 में की थी। इस मिशन के सफल होने से भारत में निजी अंतरिक्ष इकोसिस्टम को बढ़ावा मिलेगा।