पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड बहुमत से जीत के बाद टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने खुशी जाहिर की है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने एममता सरकार की हार पर खुशी से झूमीं और बंगाली के तौर पर उनकी सरकार में झेली पीड़ा को बयां किया। उन्होंने कहा कि बंगाल के लिए ममता सरकार कई सालों का बुरा सपना की तरह हैं।
इतना ही नहीं देवोलीना भट्टाचार्जी ने ममता बनर्जी और राहुल गाँधी पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “अगर मैंने कभी किसी पॉलिटिशियन से नफरत की है तो वो यही है। आरजी (राहुल गाँधी) और उनके गैंग से भी ज्यादा। असल में मुझे लगता है कि आरजी एक अच्छे इंसान हैं और उनसा सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है, जो केंद्र सरकार के लिए हमेशा फायदेमंद साबित होता है।
If i have ever hated a politician thats her. More than RG & gang. 🤣Infact i feel RG is a nice person with a very good humor which helps the centre everytime.
— Devoleena Bhattacharjee (@Devoleena_23) May 4, 2026
MB & Gang TaTa. 😃🤧Never ever see you again in WB. Worst nightmare WB been gone through for so many years. Paltano…
उन्होंने ममता बनर्जी के लिए कहा, “एमबी(ममता बनर्जी) और गैंग टाटा। पश्चिम बंगाल में अब कभी नहीं मिलेंगे। बंगाल ने इतने सालों में सबसे पुराना सपना झेला है। पलटानो डोरकर चिलो सो पालते गेइचे। नो रुम्बा तुम्बा जुम्बा। नाउ ओनली ढिंका चिका ढिंका चिका।”
बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्य बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्हें टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया में ‘गोपी बहु’ के पात्र के रूप में जाना जाता है। देवोलीना को मुस्लिम से शादी करने के बाद आलोचना का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद उनकी जिंदगी में कोई बदलाव नहीं आया। वे अक्सर हिंदुत्व पर मुखर होकर अपना पक्ष रखती हैं। बंगाल में BJP की जीत

