बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद BJP कार्यकर्ता की हत्या, TMC के गुंडों ने देर रात बेरहमी से पीटा

पश्चिम बंगाल में BJP की बंपर जीत के बाद TMC के गुंडा का आतंक थमता नहीं नजर आ रहा है। सोमवार (4 मई 2026) को चुनाव नतीजे आने के दौरान ही कई जगह TMC के गुंडों द्वारा उत्पाद मचाए जाने की खबरें सामने आई थी। अब खबर आ रही है कि हावड़ा के उदय नारायणपुर बीजेपी के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है।

News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, नतीजे घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता अबीर-गुलाल से खेल रहे थे और भाजपा कार्यकर्ता जाधव बार भी इसमें शामिल हो गए। परिवार का दावा है कि जाधव को रात 11 बजे घर जाते समय पीटा गया। उदय नारायणपुर अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार ने TMC के गुडों पर मारपीट का आरोप लगाया है जबकि TMC ने इसे खारिज किया है।

रिपब्लिक बांग्ला की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हावड़ा के उदयनारायणपुर में बीजेपी कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। देर रात घर लौटते समय उन पर बेरहमी से हमला किया गया। तृणमूल के गुंडों ने जाधव बार पर हमला कर उसे बुरी तरह पीटा। हार को स्वीकार न कर पाने वाली तृणमूल अब अपना असली रूप दिखा रही है।