उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सेवापुरी स्थित बाराडीह भूसौला गाँव में 11 लोगों ने सनातन धर्म अपना लिया है। इसमें तीन परिवारों के सदस्य शामिल हैं। भूसौला पेट्रोल पंप के पास आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन हुआ।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, आचार्यों ने सभी का शुद्धिकरण कराया। इसके बाद उन्हें तिलक लगाकर और कलावा बाँधकर हिंदू धर्म में शामिल किया गया। धर्मांतरण करने वाले नट बिरादरी के इन परिवारों ने बताया कि वे चार पीढ़ी पहले भटक गए थे।
वे हमेशा से भगवान शिव नटराज के उपासक रहे हैं। सफी नट, मुख्तार और वकील के परिवार ने अपनी इच्छा से नए नाम भी रखे हैं। इन सदस्यों का कहना है कि अपनी मूल परंपरा में लौटकर उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

