बंगाल में हार के बाद भी नहीं थमी TMC की गुंडागर्दी, पेट्रोल पंप पर कब्जे की कोशिश: कहा- 10 मिनट में टैंकर हटाओ, अब दंगा होगा

कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में मंगलवार (5 मई 2026) देर रात भारी हंगामा हुआ। यहाँ एक HPCL के पेट्रोल पंप पर 30-40 TMC के गुंडों ने हमला बोल दिया। उन्होंने पंप स्टाफ को डराया और वहाँ खड़े सरकारी फ्यूल टैंकर को हटाने की धमकी दी। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है।

नशे की हालत में पहुँचे TMC के गुंडे

पेट्रोल पंप की मालकिन शालिनी सेन ने बताया कि जब वह घर पर थीं, तब यह घटना हुई। लगभग 30 से 40 लोग नशे की हालत में पंप पर घुस आए। इन लोगों ने वहाँ काम कर रहे मैनेजर को धमकाना शुरू कर दिया। उन्होंने मैनेजर से कहा कि वहाँ खड़ा बड़ा फ्यूल टैंकर तुरंत हटाया जाए। TMC के गुंडो ने टैंकर हटाने के लिए सिर्फ 10 मिनट का समय दिया और दंगा करने की चेतावनी दी।

झंडा लगाने और कब्जे की जिद

पंप मैनेजर देवनाथ शाह ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि वह ऑफिस में बैठकर हिसाब-किताब कर रहे थे। तभी TMC के गुंडे अंदर आए और चिल्लाने लगे। वे चाहते थे कि HPCL का आधिकारिक टैंकर वहाँ से हटा दिया जाए ताकि वे उस जगह पर अपना कब्जा कर सकें।

TMC के गुंडों ने वहाँ अपना झंडा लगाने की बात भी कही। स्टाफ के विरोध करने पर उन्होंने काम रोकने और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। इस घटना के बाद से पंप कर्मचारी डरे हुए हैं।