मेरठ- हापुड़ मार्ग पर स्थित ‘ग्रैंड स्क्वेयर’ कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया गया है। बुधवार 6 मई 2026 को यूट्यूबर शादाब जकाती के ज्वेलरी शोरूम जकाती ज्वैलर्स भी यहाँ चल रहा था। इसे भी बंद कर दिया गया है। आवास विकास के मुताबिक, नक्शे के हिसाब से जकाती का शोरूम पार्किंग की जगह पर बना है, इसलिए सील की गई।
सील करने के लिए दोपहर करीब 12 बजे पुलिस के साथ आवास विकास की टीम वहाँ पहुँची। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान शादाब जकाती की पुलिस से बहस भी हुई। लेकिन टीम ने शोरूम सील कर दिया। टीम का कहना है कि पहले भी अवैध निर्माण को लेकर नोटिस दिया गया था, लेकिन नहीं तोड़ा गया। 28 अप्रैल 2026 को शादाब जकाती ने इस शोरूम की ओपनिंग की थी।
आवास विकास की टीम का कहना है कि पूरे मॉल का संचालन ही नियमों का उल्लंघन कर चल रहा था, इसलिए पूरे मॉल को सील किया गया। सीलिंग का पूरा एक्शन करीब 5 घंटे चला। इस दौरान 2 घंटे का समय दुकान खाली करने के लिए दिया गया। ग्रैंड स्क्वेयर कॉम्प्लेक्स के मालिक सईद सैफी का कहना है कि वो जल्द ही मानक पूरे कर वे मॉल खुलवाएँगे।

