पिशी चोर, भाइपो चोर, तृणमूल के सब चोर… भरी फ्लाइट में महुआ मोइत्रा की फजीहत, यात्रियों ने जोर-जोर से की नारेबाजी: Video

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कॉन्ग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी की नेता महुआ मोइत्रा की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह फ्लाइट में बैठी हुई हैं और कुछ लोग उनके खिलाफ जोर-जोर से नारे लगा रहे हैं।

वीडियो में लोग उन्हें ‘पिशी चोर (आंटी चोर)’, ‘भाइपो चोर (भतीजा चोर)’ और ‘तृणमूल के सब चोर’ जैसे नारे लगाते सुनाई दे रहे हैं। इसके साथ ही ‘जय श्रीराम’, ‘जय माँ दुर्गा’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए जा रहे हैं। देख सकते हैं कि जिस समय ये घटना घटी उस वक्त महुआ मोइत्रा फ्लाइट के अंदर खड़ी थीं और चुपचाप बाहर निकलने का इंतजार कर रही थीं।

घटना के बाद महुआ मोइत्रा ने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को टैग करते हुए माँग की कि नारेबाजी करने वाले यात्रियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने एयरलाइन से भी यात्रियों की जानकारी देने को कहा।