प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है। यूरोपीय देश नार्वे ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया है। यह प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया के विभिन्न देशों से मिला 32वाँ बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
VIDEO | Oslo: Norway confers its highest civilian honour, the Grand Cross of the Royal Norwegian Order of Merit, on Prime Minister Narendra Modi.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 18, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/ozuUAAHgaM
ओस्लो में आयोजित विशेष समारोह में यह सम्मान पीएम मोदी को भारत और नॉर्वे के बीच मजबूत होते संबंधों तथा वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका को देखते हुए प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों पाँच देशों के विदेश दौरे पर हैं। उनकी यात्रा की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात से हुई थी, जिसके बाद वे नीदरलैंड पहुँचे और फिर नॉर्वे पहुँचे।
यहाँ उन्होंने तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन और द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, हरित ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, निवेश और तकनीकी सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। नॉर्वे सरकार ने कहा कि यह सम्मान उन विदेशी नेताओं को दिया जाता है जिन्होंने नॉर्वे के साथ संबंधों को मजबूत करने में अहम योगदान दिया हो।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह सम्मान भारत की बढ़ती वैश्विक साख और प्रधानमंत्री मोदी की सक्रिय विदेश नीति को दर्शाता है। इससे पहले स्वीडन ने भी पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया था।

