बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे व TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की माँ को कोलकाता नगर निगम की ओर से नोटिस जारी हुआ है। ये नोटिस कालीघाट रोड पर बनाए गए अवैध निर्माण के संबंध में जारी किया गया है।
नोटिस में कहा गया कि या तो 7 दिन के अंदर अवैध निर्माण को अपने आप हटाएँ वरना कोलकाता नगर निगम इस पर खुद एक्शन लेगा। इसके अलावा नोटिस में ये भी कहा गया इस कार्रवाई में आने वाला खर्च भी संबंधित व्यक्ति से वसूला जाएगा।
Kolkata: Kolkata Municipal Corporation has issued a notice to Lata Banerjee under Section 400(1) of the Kolkata Municipal Corporation Act, 1980, over alleged unauthorized construction at premises located on Kalighat Road in Ward 073, Borough IX. The civic body asks for demolition… pic.twitter.com/ms6RkBR3kz
— IANS (@ians_india) May 19, 2026
बता दें कि कोलकाता नगर निगम (KMC) ने कालीघाट रोड स्थित लता बनर्जी के पते 121, कालीघाट रोड को लेकर ये नोटिस जारी किया। निगम के अनुसार भवन में स्वीकृत नक्शे से अलग निर्माण किया गया है, जो नगर निगम अधिनियम 1980 के नियमों का उल्लंघन है। नोटिस में भवन के इसी अवैध हिस्से को हटाने को कहा है। निगम ने साफ किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्रशासन खुद कार्रवाई कर सकता है।
इसके अलावा नगर निगम ने भवन का ‘एज-बिल्ट ड्रॉइंग’ यानी वर्तमान निर्माण का पूरा नक्शा और संरचनात्मक जानकारी भी सात दिनों के भीतर जमा करने को कहा गया है।

