इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (23 मई 2026) को दावा किया कि ईरान के साथ एक डील पर काफी हद तक बातचीत हो गई है और जल्द ही और सारी जानकारी सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि इस एग्रीमेंट में होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने का वादा भी होगा। हालाँकि उन्होंने और जानकारी नहीं दी।
उन्होंने लिखा, ”अमेरिका, ईरान और दूसरे संबंधित देशों के बीच समझौते पर काफी हद तक बातचीत पूरी हो चुकी है। अब इसे अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।”
इससे पहले ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने सरकारी टेलीविजन को बताया कि पिछले हफ्ते अमेरिका और ईरान दोनों के रुख में नरमी आई है, हालाँकि उन्होंने कहा कि अभी भी बड़े मतभेद बने हुए हैं और अमेरिका की तरफ से ‘विरोधाभाषी’ बयान दिए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उनकी सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर और दूसरे देशों के नेताओं के साथ शांति को लेकर अच्छी बातचीत हुई है। उन्होंने ये भी कहा है कि ईरान के पीएम नेतन्याहू से भी उनकी अच्छी बातचीत हुई है।

