कॉन्ग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो को रेलवे ने पुराना बताते हुए फैक्ट चेक किया है। पार्टी ने दावा किया था कि बिहार के युवा पॉलिटेक्निक परीक्षा देने के लिए ट्रेनों में भेड़-बकरियों की तरह सफर करने को मजबूर हैं और BJP सरकार ने युवाओं को उनके हाल पर छोड़ दिया है। लेकिन पूर्व मध्य रेलवे ने वीडियो को भ्रामक बताया है।
रेलवे ने कहा है कि वायरल किया जा रहा वीडियो पुराना है, जिसे गलत इरादों के साथ साझा किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेलवे ने साफ कहा कि वर्तमान स्थिति को गलत तरीके से पेश कर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की गई है। रेलवे ने लोगों से अपील की कि वे भ्रामक फोटो और वीडियो साझा न करें, क्योंकि ऐसा करना राष्ट्र और यात्रियों दोनों के हित में नहीं है।
यह एक पुराना वीडियो है, जिसे दुर्भावनापूर्ण इरादों के साथ साझा किया जा रहा है ।
— East Central Railway (@ECRlyHJP) May 24, 2026
अपील है कि भ्रामक फोटो/वीडियो साझा ना करें। ऐसा करना राष्ट्र और यात्री हित में नहीं है । https://t.co/hTBja6OI96 pic.twitter.com/iuXDqzCoLm
अफवाह फैलाने पर रेलवे का फैक्ट चेक
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, बिहार में परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए बिहार सरकार के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। यात्रियों की आवाजाही और भीड़ प्रबंधन की निगरानी के लिए एक विशेष वॉर रूम भी बनाया गया है, जो हालात पर लगातार नजर रख रहा है।
It is unprecedented how many times the Congress party’s official handle has been fact-checked.
— Amit Malviya (@amitmalviya) May 24, 2026
Today, they posted an old video claiming it was from Bihar. Even the East Central Railway clarified that it was old footage.
The truth is this: the Railways is running special trains… pic.twitter.com/ySKJ0owoaf
दरअसल कॉन्ग्रेस ने वीडियो पोस्ट करते हुए BJP सरकार पर निशाना साधा था और पूछा था कि क्या BJP नेताओं के बच्चे भी इतनी भीषण गर्मी में इस तरह सफर करेंगे। हालाँकि रेलवे के फैक्ट चेक के बाद कॉन्ग्रेस के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

