जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सोमवार (25 मई 2026) को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गोंडोला केबल कार सेवा में तकनीकी खराबी आने से दर्जनों केबिन बीच हवा में रुक गए। घटना के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक गोंडोला की सवारी कर रहे थे।
Large Scale Rescue Operations at Gulmarg Gandola by Trained Teams in Progress.
— NORTHERN COMMAND – INDIAN ARMY (@NorthernComd_IA) May 25, 2026
Swift and coordinated rescue efforts by #ChinarCorps, #IndianArmy and #Gulmarg Gandola operators are underway after ropeway cabins got stranded mid-air.
65 cabins were stranded and till now 80… pic.twitter.com/uPhCzYkiq6
खराबी सामने आते ही प्रशासन ने एहतियात के तौर पर गोंडोला सेवा के दोनों चरणों का संचालन तत्काल रोक दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 65 केबिन प्रभावित हुए, जिनमें लगभग 300 पर्यटक फंसे हुए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया।
भारतीय सेना की चिनार कोर, SDRF, NDRF और गोंडोला संचालन टीमों ने संयुक्त रूप से राहत कार्य सँभाला। प्रशिक्षित बचावकर्मियों ने तेजी और समन्वय के साथ केबिनों तक पहुँचकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक कई केबिनों से दर्जनों पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि बाकी यात्रियों को निकालने का अभियान लगातार जारी है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है। तकनीकी विशेषज्ञ गोंडोला प्रणाली की जाँच और मरम्मत में जुटे हुए हैं। एहतियात के तौर पर सेवा को फिलहाल अस्थायी रूप से बंद रखा गया है। घटना के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार भी पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है।

