मुंबई की सोसायटियों में बकरीद पर बकरों की कुर्बानी को लेकर प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। गोरेगाँव की सैटेलाइट गार्डन्स सोसायटी में बुधवार (27 मई) को कुर्बानी की तैयारी को लेकर भारी तनाव हो गया था। मामला बढ़ता देख डिंडोशी पुलिस ने तुरंत बीच-बचाव किया।
पुलिस ने सोसायटी परिसर में कुर्बानी की अनुमति को पूरी तरह रद्द कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने वहाँ रखे बकरों को भी गुरुवार (28 मई) सुबह तक हटाने का सख्त आदेश दिया है। BMC ने डिंडोशी की आजाद नगर D-3 बिल्डिंग में भी पहले दी गई मंजूरी वापस ले ली है।
BMC ने तर्क दिया कि इस बिल्डिंग से एक किलोमीटर की दूरी पर पहले से ही मटन शॉप मौजूद है। उधर, घाटकोपर वेस्ट की सागर पार्क सोसायटी में भी कुर्बानी को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई।
इसके बाद वहाँ भी माहौल गरमा गया और सूचना मिलते ही BJP नेता किरीट सोमैया मौके पर पहुँच गए। इलाके में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन यह सारे कदम उठा रहा है।

