आजम खान के बेटे अब्दुल्ला को 2 पासपोर्ट रखने मामले में राहत, सेशन कोर्ट ने रद्द की 7 साल की सजा: निचली अदालत का फैसला खारिज

सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को कोर्ट से बहुत बड़ी राहत मिली है। रामपुर की MP-MLA सेशन कोर्ट ने उनकी अपील स्वीकार कर ली है। कोर्ट ने मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा दी गई 7 साल की जेल की सजा को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

इस फैसले से अब्दुल्ला आजम को बड़ी कानूनी राहत मिली है। यह पूरा मामला दो पासपोर्ट रखने से जुड़ा हुआ है। साल 2019 में उनके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज हुआ था। विधायक आकाश सक्सेना ने यह शिकायत दर्ज कराई थी।

इसके बाद दिसंबर 2025 में निचली अदालत ने उन्हें 7 साल की सजा और 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। अब सेशन कोर्ट ने उस फैसले को रद्द कर दिया है।