तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी पर पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में हुए हमले के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। शुरुआती तौर पर इस हमले के लिए बीजेपी समर्थकों को जिम्मेदार बताया जा रहा था, लेकिन जाँच में गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपितों के TMC से जुड़े पुराने संबंध सामने आए हैं।
पुलिस ने इस मामले में पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तपन माइती, निर्मल्य सेनगुप्ता उर्फ जॉय, काजल दास, देबाशीष दत्ता और आकाश गायन शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक इनमें से चार आरोपित TMC की पूर्व विधायक और हालिया विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहीं लवली मैत्रा के करीबी माने जाते थे।
गिरफ्तार आरोपित आकाश गायन की माँ का कहना है कि उनका बेटा TMC का सक्रिय कार्यकर्ता था और चुनाव के दौरान पार्टी के बूथों पर भी काम करता था। आकाश की माँ ने कहा, “वह घर से यह कहकर निकला था कि वह जल्द ही लौट आएगा… मुझे नहीं पता कि उसे क्यों गिरफ्तार किया गया है। वह तृणमूल कॉन्ग्रेस के बूथ में बैठता था।”
जब माँ से पूछा गया कि क्या वह अभिषेक बनर्जी से नाराज था, तो उन्होंने कहा, “वह TMC के बूथ में बैठता था। वह नाराज क्यों होगा? वह TMC का कार्यकर्ता थे।” आकाश गायन की माँ ने स्पष्ट किया कि उनके बेटे ने चुनाव के बाद अपनी राजनीतिक निष्ठा नहीं बदली थी। यानी उसका झुकाव BJP के प्रभाव में नहीं था।
Mother of suspect arrested in the Abhishek Banerjee Attack Case CONFIRMS he is a Trinamool Congress Worker
— Sensei Kraken Zero (@YearOfTheKraken) May 31, 2026
More and more evidence is coming out that STRONGLY SUGGESTS disgruntled TMC workers orchestrated this whole attack out of personal vengeance. https://t.co/UcKBrD4rCs pic.twitter.com/ov5zKzrzbs
यह हमला उस समय हुआ था जब अभिषेक बनर्जी चुनाव बाद हिंसा में मारे गए एक कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान उन पर अंडे और पत्थर फेंके गए और धक्का-मुक्की भी हुई, जिसमें उनकी शर्ट तक फट गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जाँच कर रही है।
Abhishek Banerjee attack case accused links with TMC leaders revealed in investigation

