गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान की हत्या के बाद पूरे जिले में अवैध संपत्तियों और अपराधियों के खिलाफ प्रशासन का एक्शन जारी है। इसी क्रम में अवैध निर्माण और बिना अनुमति चल रहे मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
खोड़ा इलाके में 2 अवैध मदरसों को सील करने के बाद अब उनके संचालकों और शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वहीं, खोड़ा से करीब 15 किलोमीटर दूर मसूरी (डासना) क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने एक अन्य अवैध मदरसे पर बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है।
खोड़ा में सील हुए अवैध मदरसों पर FIR
खोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार (2 जून) को प्रशासन ने 2 ऐसे मदरसों को सील किया था, जो बिना अनुमति के चल रहे थे। DCP ने पुलिस का बयान जारी करते हुए बताया कि ये मदरसे अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की बिना मंजूरी के चल रहे थे।
इनके पास दमकल (फायर) और बिजली विभाग की NOC भी नहीं थी। बुधवार (3 जून) को इस मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में FIR दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी गई है।
#WATCH | Ghaziabad, Uttar Pradesh: DCP Dhawal Jaiswal says, "Under the jurisdiction of the Ghaziabad Police Commissionerate, specifically the Khora Area Police Station, ongoing investigations into illegal properties are being conducted. Yesterday, two unauthorised madrasas were… pic.twitter.com/ZATRydCIq1
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 3, 2026
सरकारी जमीन बनी अवैध मस्जिद पर बुलडोजर
खोड़ा से कुछ दूरी पर स्थित मसूरी के डासना क्षेत्र में बुधवार (3 जून) एक और बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। यहाँ करीब 1 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके मदरसा बनाया गया था। DCP ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि राजस्व विभाग की जाँच में यह जमीन सरकारी पाई गई थी। मदरसा प्रबंधन को पहले नोटिस भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया। बुधवार कड़े सुरक्षा इंतजामों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस अवैध मदरसे को ढहा दिया गया।
#WATCH | Ghaziabad, Uttar Pradesh: DCP Rural Surendra Nath Tiwari says, "During an inspection conducted by the Revenue Department, it was discovered that an illegal madrasa had been constructed on government land… Despite the issuance of a notice, the structure was not removed… https://t.co/0bwUOPgMai pic.twitter.com/4X7QToMyMj
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 3, 2026
मदरसे को सील करने और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलने की इस पूरी कार्रवाई का Video भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और RRF के जवान तैनात किए गए थे। प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएँगे और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

