मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में आयोजित किन्नर महासम्मेलन के दौरान 50 से अधिक किन्नरों की सनातन धर्म में वापसी कराई गई। विधि-विधान के साथ हुए इस कार्यक्रम में देशभर से किन्नर महामंडलेश्वर, जगद्गुरु और संत समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
Kinnar Sant Samaj: मध्य प्रदेश का राजगढ़ बना किन्नर संत समाज का आध्यात्मिक केंद्र, 50 से अधिक किन्नरों की सनातन धर्म में घर वापसी #Spiritual #KinnarSant #Rajgarh
— GNTTV (@GoodNewsToday) June 7, 2026
पूरी ख़बर पढ़ें: https://t.co/6trrJyqhEi pic.twitter.com/FvcEsbDPHh
महासम्मेलन में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पट्टाभिषेक समारोह का भी आयोजन हुआ, जिसमें कई संतों और किन्नर समाज के प्रतिनिधियों को विभिन्न धार्मिक पदवियाँ प्रदान की गईं। राजगढ़ की किन्नर गुरु माँ मीना नायक को महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई। आयोजन जगद्गुरु काजल ठाकुर माँ के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान ब्यावरा शहर में पारंपरिक तरीके से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसका वाचन किन्नर कथा वाचक हेमलता माँ कर रही हैं। जगद्गुरु काजल ठाकुर ने बताया कि महासम्मेलन का उद्देश्य किन्नर समाज को धर्म, समाजसेवा और सामाजिक समरसता से जोड़ना है।

