पिछले साल जिन बांग्लादेशी मियाँ-बीवी को किया था डिपोर्ट, वे दोबारा अवैध तरीके से भारत में घुसे: मुबंई पुलिस ने शोहिद-पापी को फिर दबोचा

मुंबई के दादर इलाके से पुलिस ने एक बांग्लादेशी दंपत्ति को दोबारा गिरफ्तार किया है। ये मियाँ-बीवी पिछले साल ही भारत से डिपोर्ट (वापस भेजना) किए जा चुके थे। लेकिन वे फिर अवैध तरीके से मुंबई लौट आए।

मंगलवार (9 जून) को भोईवाड़ा पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर जाल बिछाकर दोनों को दबोचा। पकड़े गए आरोपितों के नाम लिटन शोहिद मुल्ला (43) और पापी बेगम (37) हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे पाँच महीने पहले ही जंगल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसे थे।

इसके बाद वे वापस मुंबई आकर रहने लगे। पुलिस को उनके मोबाइल फोन से बांग्लादेशी पहचान पत्र मिले हैं। वे भारत में रहने के कोई भी वैध दस्तावेज या पासपोर्ट नहीं दिखा पाए। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है कि इस बार बॉर्डर पार करने में किस गैंग ने उनकी मदद की।