शामली में हिंदू कारोबारी के बेटे को मुस्लिम बनाने में सपा नेता तौफीक का हाथ, चाँदनी कुरैशी का है फुफेरा भाई: पुलिस ने किया गिरफ्तार, निकाहनामा भी बरामद

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हिंदू कारोबारी के बेटे आयुष मलिक के धर्मांतरण मामले की जाँच के बीच पुलिस ने आरोपित चाँदनी कुरैशी के फुफेरे भाई और समाजवादी पार्टी के नेता तौफीक कुरैशी उर्फ भोला को गिरफ्तार किया है। तौफीक के पास से पुलिस ने आयुष मलिक और चांदनी कुरैशी से जुड़ा एक निकाहनामा भी बरामद किया है।

पुलिस अब उस निकाहनामे की वैधता और तैयार किए जाने की परिस्थितियों की अब कानूनी जाँच की जा रही है। तौफीक को सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव और इकरा हसन के साथ तस्वीरें भी सामने आई हैं। समाजवादी पार्टी का नेता बताया जा रहा है। तौफीक पर धर्मांतरण की योजना में सहयोग करने और आयुष के परिवार को जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

यह मामला 6 जून 2026 को दर्ज शिकायत के बाद सामने आया था, जिसमें मेडिकल स्टोर संचालक देवराज मलिक ने बताया था कि पिछले 5 साल से लगातार उनके बेटे आयुष से चाँदनी और उसका परिवार भी आयुष से मोटी रकम हड़प चुका है, इसी पैसों से वो अपना घर भी बनवा चुके हैं।

आयुष के पिता ने आरोप लगाया था कि साजिश के तहत कारोबारी के बेटे आयुष को फँसाया गया है, इसके पीछे पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आया था। आयुष के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक मौलवी सहित कुल नौ लोगों के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं, जबरन वसूली, धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक धमकी के तहत मामला दर्ज किया था। अब तक चाँदनी कुरैशी, उसके अब्बा इस्लाम कुरैशी और अब तौफीक कुरैशी समेत 3 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बचे हुए आरोपितों की तलाश की जा रही है।

मामले का खुलासा बघरा स्थित योग साधना यशवीर आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज के वीडियो के बाद हुआ था।