उत्तर प्रदेश के शामली में एक हिंदू युवक पर मुस्लिम युवती से प्रेम के बाद धर्मांतरण कर निकाह करने का मामला सामने आया है। हनुमान टीला क्षेत्र के रहने वाले भारत मेडिकल स्टोर संचालक आयुष मलिक ने मुस्लिम युवती चाँदनी कुरैशी के साथ संबंधों के बाद धर्मांतरण कर अपना नाम रहमान रख लिया है।
Pharmacy owner Ayush Malik has converted to Islam after falling in love with Chandni Qureshi in Shamli, UP.
— Treeni (@treeni) June 4, 2026
The two lived together for two years before Chandni made conversion a condition for nikah.
Ayush read the kalma, converted and the two got married. He now offers namaz… pic.twitter.com/hLyEh2MC4f
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों पिछले कई सालों से एक-दूसरे के संपर्क में थे, जिसके बाद उनका निकाह हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, आयुष अब नियमित रूप से नमाज अदा करता है और इस्लामी मजहबी गतिविधियों में हिस्सा लेता है। मामले को लेकर बघरा स्थित योग साधना यशवीर आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
उनका दावा है कि युवक का धर्मांतरण दबाव में कराया गया और इस पूरे प्रकरण में शामिल लोगों की भूमिका की जाँच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युवक के माता-पिता के धर्मांतरण की सूचनाएँ भी उन्हें मिली हैं, हालाँकि परिवार ने इन दावों को खारिज किया है।
स्वामी यशवीर महाराज ने उत्तर प्रदेश सरकार और शामली पुलिस प्रशासन से मामले की जाँच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो इस मुद्दे को लेकर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की जाँच की जा रही है।

