राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान संस्थापक अभिजीत दीपके को एक युवक ने लगातार कई थप्पड़ मारे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद शहीद स्मारक परिसर में पहले से मौजूद समर्थकों और लोगों की भीड़ के बीच अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
राजस्थान –
— Sachin Gupta (@Sachingupta) June 15, 2026
जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को कुछ लोगों ने थप्पड़ मारे। आज CJP का जयपुर में प्रोटेस्ट था। समर्थकों ने दोनों युवकों को पीट डाला। pic.twitter.com/mDDnQpXp7d
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अभिजीत दीपके जैसे ही सभा स्थल की ओर बढ़ रहे थे, तभी भीड़ के बीच मौजूद एक अज्ञात युवक उनके करीब पहुँच गया और उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए थप्पड़ मार दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और भीड़ को नियंत्रित करने की कार्रवाई की।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जबकि थप्पड़ मारने के आरोपित युवक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जाँच कर रही है।

