‘ये सा## भो*** चले जाएँ’: संजय राउत ने कैमरे पर बकी बागी सांसदों को गालियाँ, मीडिया से कहा- इसे कट मत करना

शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता संजय राउत ने उद्धव ठाकरे गुट से अलग होने वाले बागी सांसदों को कैमरे पर सरेआम गालियाँ बकीं। बुधवार (17 जून 2026) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय राउत ने कहा, “ये सा## भो*** के लोग, ये बेईमान लोग हैं और इनके खून में भी बेईमानी हैं।” उन्होंने खासतौर से मीडिया से कहा कि गालियों को ‘बीप’ न करें।

उन्होंने कसम खाई की पार्टी ‘पीठ में छुरा घोंपने वालों’ को नहीं बख्शेगी औऱ बागी सांसदों को चुनौती दी कि वे इस्तीफा देकर खुलकर NDA में शामिल हो जाएँ।

संजय राउत ने बीजेपी पर सांसदों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “मेरे पास जानकारी है कि हर सांसद को 15-15 करोड़ रुपए दिए गए, जिसके बाद वे नांदेड़ और पुणे समेत तीन जगहों से चार्टर फ्लाइट में सवार हुए।”