13.8 लाख CCTV कैमरे, 51000 जैमर और AI सर्विलांस: जानिए- NEET के री-एग्जाम के लिए NTA ने किए क्या-क्या इंतजाम?

22 लाख से ज्यादा अभियर्थियों वाले NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। निष्पक्ष और आसान एग्जाम प्रोसेस के लिए AI-इनेबल्ड सर्विलांस, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, 13.8 लाख CCTV कैमरे और 51 हजार से ज्यादा जैमर का इस्तेमाल किया गया है।

परीक्षा को लेकर बड़े पैमाने पर पुलिस तैनात की गई है। एनटीए ने अभियर्थियों और उनके अभिभावकों को सिर्फ आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे कथित तौर पर पेपर लीक से सावधान रहने की अपील की है।

देश के 551 शहरों के 5441 परीक्षा केन्द्रों और विदेश में 14 परीक्षा केन्द्रों पर नीट की परीक्षा हो रही है। इन केन्द्रों पर करीब 1385600 सीसीटीवी लगाए गए हैं। इनकी मॉनिटरिंग राष्ट्रीय स्तर पर, राज्य स्तर पर और मंत्रालय स्तर पर की जा रही है। पहली बार सीआईएसएफ और सीआरपीएफ को प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।